वोट की चोट आंदोलन

साझा
मोर्चा

यह एक राजनीतिक प्लेटफार्म है, कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह मोर्चा सिस्टम में बदलाव लाने के लिए युवाओं को संगठित करना, चुनाव लड़ने के लिए उनकी सहायता करना और साझा प्रयासों से सिस्टम में बदलाव लाना है।

साझा मोर्चा नीचे देखें
साझा उम्मीदवार प्रणाली

जनता के बीच से उम्मीदवार

परंपरागत पार्टी पॉलिटिक्स से मुक्त होकर शिक्षित और सक्रिय युवाओं का चयन करना और उनको “साझा मोर्चा” के बैनर तले “साझा उम्मीदवार” के रूप में निकाय और पंचायत चुनाव लड़वाना एवं जिताना।

साझा उम्मीदवार

साझा उम्मीदवार प्रणाली कैसे काम करेगी?

साझा उम्मीदवार बनने की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और साझा मोर्चा द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले समर्थन की जानकारी।

01
पात्रता

साझा उम्मीदवार कौन बन सकता है?

कोई भी ग्रेजुएट जिसकी आयु 21 से 35 वर्ष हो, जिसे सामाजिक कार्य और आंदोलन में भाग लेना का अनुभव हो और जिसमें अपने दम पर कम से कम 500 वोट लाने की क्षमता हो।

02
आवेदन प्रक्रिया

साझा उम्मीदवार कैसे बनना पड़ेगा?

साझा उम्मीदवार का फॉर्म भरकर अपलोड करना है। फॉर्म इस वेबसाइट में उपलब्ध है। उसमें अपने फोटो लगाने हैं और हस्ताक्षर भी करने हैं। एक चयन समिति “साझा उम्मीदवार” का चयन करेगी।

आवेदन फॉर्म भरें →
साझा मोर्चा का समर्थन

साझा उम्मीदवार को क्या सपोर्ट मिलेगा?

साझा उम्मीदवार “साझा मोर्चा” के बैनर तले एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा जिसको चुनाव आयोग चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। मोर्चा उसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगा।

1

सोशल मीडिया पर उसका प्रचार।

2

प्रचार अभियान में साझा मोर्चा लीडर्स और कार्यकर्ताओं की भागीदारी।

3

दोस्त प्लस समाजों को “साझा उम्मीदवार” को वोट देने की अपील।

4

अन्य साझा उम्मीदवारों द्वारा अपने समर्थकों को “साझा उम्मीदवार” को वोट देने के लिए कहना।

5

लोकल मैनिफेस्टो तैयार करना।

DOST Plus समाज

दोस्त प्लस (DOST Plus) समाज कौन हैं?

DNT

डीएनटी (DNT)

डीएनटी समाजों की भागीदारी।

OBC

वंचित ओबीसी (OBC)

वंचित ओबीसी समाजों की भागीदारी।

SC/ST

वंचित एससी / एसटी

वंचित एससी और एसटी समाजों की भागीदारी।

GENERAL

जनरल समाज

जनरल समाज की भागीदारी — दोस्त प्लस।

साझा मोर्चा के बारे में

साझा मोर्चा किसने बनाया?

राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डीएनटी संघर्ष समिति के द्वारा इस साझा मोर्चा का गठन ताकि सभी समाज जुड़ सकें और युवा वर्ग को पॉलिटिक्स में सक्रिय किया जा सके, आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता दी जा सके और सिस्टम में बदलाव लाया जा सके।

डीएनटी संघर्ष समिति: पिछले दो वर्ष से डीएनटी के 52 समाजों के अधिकारों को लेकर आंदोलनरत है। राजस्थान के 30 जिलों में आंदोलन किए और अंत में एक जुलाई को जयपुर में “डीएनटी महा-पड़ाव” किया जिसमें करीब एक लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। सरकार द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों से इस आंदोलन का दमन किया गया। उसके बाद “साझा मोर्चा” बनाया गया ताकि सर्व समाज को शामिल कर सिस्टम में बदलाव लाया जा सके।

राष्ट्रीय पशुपालक संघ: किसान संघ की तरह पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के लिए नीति निर्माण के लिए दबाव डालने के लिए इस संगठन का निर्माण किया गया। इस संगठन के नेतृत्व में “ऊँट बचाओ आंदोलन” और माइग्रेंट भेड़पालकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए गए। संगठन का उद्देश्य पशुपालन के तहत ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार अवसर उपलब्ध कराना और डेयरी उद्योग के विकास को लक्ष्य बनाया गया है।

पंचायत चुनाव

गाँव का घोषणा पत्र

  1. 1स्कूल में सुधार — पूरे टीचर, साइंस, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी और लेबोरेटरी की सुविधा।
  2. 2100 प्रतिशत बालिका शिक्षा।
  3. 3जीरो ड्रॉपआउट्स — कोई बच्चा पढ़ाई नहीं छोड़े।
  4. 4गाँव में हॉस्पिटल या मोबाइल हॉस्पिटल की व्यवस्था।
  5. 5पूरे गाँव का एक बार मेडिकल टेस्ट ताकि बीमारी का पहले से पता चल सके।
  6. 6पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था।
  7. 7हर गरीब महिला को एक दुधारू पशु।
  8. 8डीएनटी, एससी/एसटी और आवासहीनों के लिए पट्टा, जमीन और बाड़े की व्यवस्था।
  9. 9गाँव में बिज़नेस और स्टार्टअप ऑनलाइन ट्रेनिंग।
  10. 10“मिट्टी के लाल” — प्रवासियों और भामाशाहों को गाँव की प्रगति में शामिल करना और उनका सम्मान करना।
बदलाव की पहल: जनता का “साझा उम्मीदवार” बनकर सिस्टम में परिवर्तन लाएं।

साझा उम्मीदवार आवेदन
नगर निकाय

नागरिक मैनिफेस्टो — Citizen First

  1. 1अच्छी स्कूल — कम फीस।
  2. 2बिना गड्ढे वाली साफ़ सड़क — किनारे पर पेड़।
  3. 3पर्याप्त शुद्ध पानी।
  4. 4हर नागरिक का घर पर ही फ्री मेडिकल चेकअप।
  5. 5मिलावट मुक्ति अभियान।
  6. 6पर्याप्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट।
  7. 7ऑनलाइन बिज़नेस-स्टार्टअप की ट्रेनिंग।
  8. 8प्रदूषण पॉइंट्स की पहचान एवं समाधान।
  9. 9महिला सुरक्षा।
बदलाव की पहल: निकाय चुनाव में जनता का “साझा उम्मीदवार” बने।

साझा उम्मीदवार आवेदन
गतिविधियाँ

राईका बाग आंदोलन

राईका बाग आंदोलन की गतिविधियाँ।

DNT आंदोलन

DNT आंदोलन और उससे जुड़ी गतिविधियों की झलक।

राष्ट्रीय पशुपालक संघ आंदोलन

राष्ट्रीय पशुपालक संघ आंदोलन और उससे जुड़ी गतिविधियों की झलक।

वीडियो

राईका बाग आंदोलन की झलक

राईका बाग आंदोलन

वीडियो

DNT आंदोलन की झलक

DNT आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों और जन-संवाद की झलक।

हमसे जुड़ें

भागीदारी के रास्ते

अभियान से संबंधित उपलब्ध विकल्पों को एक जगह से एक्सेस करें।

सदस्य बनें

अपने क्षेत्र में साझा मोर्चा के अभियान से जुड़ें और स्थानीय मुद्दों पर काम करें।

साझा उम्मीदवार बनें

21 से 35 वर्ष के युवा साथी उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

+

स्वयंसेवक बनें

जन-संवाद, चौपाल और जागरूकता कार्यक्रमों में अपना समय और कौशल दें।

साझा मोर्चा

वोट की चोट आंदोलन

नियम के अनुसार 21 से 35 वर्ष के इच्छुक युवा साथी साझा उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए गए पेज पर जाएँ।

अभी आवेदन करें →
साझा मोर्चा प्रश्नोत्तरी वेबसाइट की उपलब्ध जानकारी
नमस्कार! 👋 मैं साझा मोर्चा का डिजिटल सहायक हूँ। आप विज़न, घोषणापत्र, गतिविधियों या साझा उम्मीदवार के बारे में पूछ सकते हैं।